झारखंड में लगातार बारिश और चक्रवात के असर से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई जिलों में खेतों में रखा धान सड़ गया है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
गढ़वा जिले के मझिआव अंचल में शनिवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब सीओ प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी ने घर के अंदर कैद कर दिया।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय शिक्षेत्तर कर्मचारी चयन परीक्षा - 2025 (CUJNTR-2025) का आयोजन आज सीयूजे के चेरी - मनातू परिसर में हुआ। इस परीक्षा में कुल 33 पदों के लिए अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और 5वें एलुमनी मीट (पूर्व छात्रों की बैठक) का आज आयोजन किया गया।
मोंथा चक्रवात के प्रभाव से हजारीबाग जिले में लगातार हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इस अनियमित बारिश से आलू की खेती पूरी तरह से चौपट हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से तैयार फसल सड़ने लगी है
घाटशिला विधानसभा उप चुनाव-2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम महिला विश्वविद्यालय, सिदगोड़ा में 30 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है।
गिरिडीह में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हुए 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी की शुरुआत पपरवाटांड से हुई
अफ़्रीका के ट्यूनीशिया में झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो ज़िलों के कई मज़दूरों के फंसे होने का मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन प्रवासी मज़दूरों की सुरक्षित वापसी और मदद के लिए तत्काल हस्तक्षेप किया है।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले भर में एकता एवं अखंडता को सशक्त करने हेतु शपथ ग्रहण एवं एकता दौड़ (मैराथन) का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पलामू जोन के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
झारखंड के हजारीबाग,गिरिडीह और बोकारो जिले के मजदूरों का विदेश में फंसने का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार झारखंड के गिरिडीह, बोकारो और हजारीबाग जिले के 48 प्रवासी मजदूर अफ्रीका के ट्यूनीशिया में फंसे हुए हैं।
पलामू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के टेढ़वा पूल श्मशान के पास से पुलिस ने एक नवजात बच्चे का कटा हुआ सिर बरामद किया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
धान की फसल इस बार झारखंड में बंपर हुई है, लेकिन किसानों की खुशी के बीच चिंता भी बढ़ गई है। सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से धान खरीद शुरू करने से पहले ही बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं।